रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/सत्संग में माता-पिता की सेवा पर दिया गया जोर, मानव सेवा के लिए किया आह्वान

रामपुर मनिहारानश्री राधे सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा सत्संग कार्यक्रम में वक्ताओं ने माता-पिता की सेवा को जीवन का सबसे बड़ा धर्म बताते हुए लोगों से मानव सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भजन-कीर्तन और सत्संग का लाभ उठाया। रिपोर्ट वैभव गुप्ता। श्री […]

Read More

रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सविता वर्मा द्वारा 17 कॉलोनाइजर को नोटिस जारी कर बिना नक्शा पास कराए व बिना आवासीय भूमि में परिवर्तित कराए कॉलोनी न काटने एवं उपरोक्त प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। मानक पूरे न किए जाने पर कड़ी कार्रवाही की चेतावनी दी गई है।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता। विदित हो कि इस समय नगरक्षेत्र के चारों तरफ नई नई कॉलोनियां काटी जा रही हैं।कई जगह कृषि भूमि को कॉलोनी बना कर प्लाट काट दिए गए हैं।इस बारे में मिली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सविता वर्मा द्वारा 17 कॉलोनाइजर को इस संबंध में नोटिस जारी किया […]

Read More

रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/दिल्ली हाईवे पर नानौता और रामपुर मनिहारान में जिलाधिकारी के आदेश पर हाईवे पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता। इसको लेकर एनएचएआई की टीम ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दो दिन में अतिक्रमण हटाने का समय दिया है। चेताया कि यदि दो दिन के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो तहसील प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ हाईवे से अतिक्रमण हटाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना निदेशक द्वारा दिल्ली हाईवे […]

Read More

रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/विधायक देवेंद्र निम ने ग्रामीणों संग किया हवन

रामपुर मनिहारानप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने बूढ़ाखेड़ा गुर्जर गाँव में पार्टी पदाधिकारियों और ग्रामीणों संग मिलकर भव्य आयोजन किया। रिपोर्ट वैभव गुप्ता। कार्यक्रम की शुरुआत में मंदिर परिसर के भीतर सामूहिक रूप से हवन-पूजन कर देश की प्रगति और […]

Read More

रामपुर मनिहारानविधुत वितरण खण्ड रामपुर मनिहारान के अंतर्गत कल (आज) 10/6/2026 को विधुत उप केन्द्र रामपुर देहात पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विधुत आपूर्ति पूर्णतयः बन्द रहेगी।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता। उक्त जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने बताया है कि कल 10 जून को विधुत वितरण खण्ड रामपुर मनिहारान के अंतर्गत 33/11 केवी रामपुर मनिहारान उप केन्द्र रामपुर देहात पर 33 केवी /11 केवी लाईन एवं उप केन्द्र यार्ड में मरम्मती करण /अनुरक्षण का कार्य किया जाना है जिस कारण […]

Read More

रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

रामपुर मनिहारान 9 जूनकस्बे के ​तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर सिंह गुर्जर सलेमपुर के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। रिपोर्ट वैभव गुप्ता। ​इस बैठक में मुफ्त बिजली, कर्ज माफी, आवारा पशुओं से निजात और नकली कीटनाशकों पर रोक जैसी मांगों […]

Read More

सहारनपुर/उप्र /यूपी सिक्ख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की आगरा बैठक में संगठन विस्तार और समाजहित के मुद्दों पर होगी चर्चा

ब्यूरो रिपोर्ट सहारनपुर , सहारनपुर। यूपी सिक्ख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की तीसरी महत्वपूर्ण बैठक 7 जून को आगरा स्थित होटल “अमर” में प्रातः 11:30 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक गुरू का ताल आगरा के मुख्य प्रबंधक संत बाबा प्रीतम सिंह जी एवं बाबा राजेन्द्र सिंह जी के सान्निध्य में सम्पन्न होगी। बैठक में प्रदेश […]

Read More

रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/उत्तर प्रदेश के नगर निगमों एवं नगर पंचायतों में कार्यरत आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों के हितों को लेकर वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने रामपुर मनिहारान विधानसभा के विधायक देवेंद्र निम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपा।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता। शनिवार को विधायक देवेंद्र निम को सौपे गए मांग पत्र में सफाई कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि कर मुख्यमंत्री द्वारा घोषित न्यूनतम 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन लागू कराने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 फरवरी 2025 को प्रयागराज महाकुंभ मेले के समापन अवसर […]

Read More

रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती मनाई और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता। शनिवार को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी के नेतृत्व में पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्मदिवस पूजा सैनी के निवास पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। जहां उपस्थित महिलाओं ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर श्रीमती […]

Read More

रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज ने कहा कि सभी को धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए, उन्होंने बताया कि धर्म के बिना मनुष्य का जीवन शून्य है इसे अच्छे कर्मों में लगाना चाहिए।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता। नगर में त्यागी भवन में विराजमान आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी ने प्रवचन देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। धर्म के बिना आपका जीवन शून्य है। धर्म के बिना धन नही है। आपको अपने बच्चों को बचपन से ही धर्म के संस्कार देने चहाइये। […]

Read More