
रामपुर मनिहारान
कस्बे से सोमवार को गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 80 श्रद्धालुओं का अमरनाथ यात्रा के लिए विधिवत शुभारंभ किया गया।पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पवार और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप बालियान ने फीता काटकर तथा नारियल फोड़कर यात्रा को रवाना किया।

कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन प्रदीप चौधरी, संजय गुप्ता स्वीट्स, राजपाल बाटला, योगेंद्र चौधरी, रविन्द्र चौधरी, अर्जुन सिंह और पप्पू सिंह मौजूद रहे।सभी अतिथियों ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए बाबा बर्फानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की।यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शिव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।भोलेनाथ के भक्त पूरे उत्साह और आस्था के साथ जय बाबा बर्फानी के उद्घोष के बीच अमरनाथ धाम के लिए रवाना हुए।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
