
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
शनिवार को विधायक देवेंद्र निम को सौपे गए मांग पत्र में सफाई कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि कर मुख्यमंत्री द्वारा घोषित न्यूनतम 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन लागू कराने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 फरवरी 2025 को प्रयागराज महाकुंभ मेले के समापन अवसर पर आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को 10 हजार रुपये अतिरिक्त बोनस देने तथा 1 अप्रैल 2025 से न्यूनतम 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक प्रदेश के अनेक सफाई कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। प्रतिनिधियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में सफाई कर्मचारियों के परिवारों के सामने आर्थिक कठिनाइयाँ बढ़ रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री की घोषणा को शीघ्र लागू कर कर्मचारियों को राहत प्रदान की जाए। विधायक देवेंद्र निम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी तथा कर्मचारियों के हितों के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के अनेक गणमान्य लोग एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
