रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/ठाकुर द्वारा मंदिर में सात दिवसीय सत्संग का आयोजन

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान 14 जुलाई
कस्बे के श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में 15 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक सोऽहम् सत्संग का भव्य आयोजन किया जाएगा।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

कार्यक्रम में स्वामी सत्यानंद जी महाराज प्रतिदिन श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक प्रवचन देकर धर्म और आत्मचिंतन का संदेश देंगे सत्संग का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सत्संग का लाभ उठाने की अपील की है समापन दिवस 21 जुलाई को प्रातः 7 से 8 बजे तक हवन तथा 9 से 11 बजे तक विशेष सत्संग का आयोजन होगा इसके बाद स्वामी सत्यानंद जी महाराज के सान्निध्य में आरती प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।