
40 वे सृजन दिवस का थीम होगा, पर्यावरण का सम्मान, महिलाओं का सम्मान एवं सबका सम्मान।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – जिले के 40 वे सृजन दिवस को सफल आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ग्राम फ्लेक्स भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 40 वे सृजन दिवस का आयोजन का थीम पर्यावरण का सम्मान, महिलाओं का सम्मान एवं सबका सम्मान सहित स्वास्थ्य का सम्मान होगा। वहीं 40 वे सृजन दिवस जिला उप विकास आयुक्त,वरीय प्रभारी पदाधिकारी नामित कर,सभी तैयारियों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
वहीं जिला पदाधिकारी ने बताई कि सभी सम्बंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने तथा जनभागीदारी के साथ 40 वे जिला सृजन दिवस भव्य गरिमामय एवं प्रेरणादायक आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में आयोजन की रुप रेखा, विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों तथा विकासात्मक प्रदर्शनियों की तैयारियों की समीक्षा की गई।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा तथा सुगम यातायात सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
