
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले में आम जनों की आपातकालीन स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो, जिसे लेकर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने डायल,112 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मीयों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मीयों को रिस्पांस समय को और बेहतर एवं मिली शिकायत पर संवेदनशील होते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बैठक के दौरान उपस्थित डायल 112 पुलिस कर्मियों को कहा कि यह सेवा आम जनता के लिए सबसे महत्वपूर्ण आपातकालीन सेवा है। जिसे त्वरित गति से निष्पादन करना आपका कर्तव्य बनता है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसी प्रकार की घटनाओं की सुचना प्राप्त होते ही, बिना किसी देर किए घटनास्थल पर पहुंच पिड़ित को तत्काल सहायता करना आप सभी को दायित्व बनता है। उन्होंने बताया कि जितना कम समय में रिस्पांस टाइम होगा उतना ही आम लोगों को पुलिस पर विश्वास तथा भरोसा कायम होगा।

पुलिस अधीक्षक ने बैठक में उपस्थित सभी डायल 112 कर्मीयों को निर्देश दिया कि प्रत्येक काॅल को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय के भीतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे, एवं शिकायतकर्ताओं को साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस की प्राथमिकता हर जरुरतमंद व्यक्तियों को समय पर सहायता पहुंचाना एवं आम जनों को सुरक्षा के साथ साथ विश्वास में लेना सर्वोपरि है।
