रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र श्री राधे सेवा मंडल ट्रस्ट की ओर से महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आकर्षक झांकियों व बैंड बाजों के साथ शिव बारात का आयोजन किया गया। जिसका श्रद्धालुओं ने जगह जगह भव्य स्वागत किया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश



रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


रविवार को कस्बे में मौहल्ला बाजार कला में स्थित प्राचीन शिव मंदिर से श्रद्धालुओं द्वारा शिव बारात का शुभारंभ किया गया। बारात में शिव भोले, राधा कृष्ण, पंचमुखी हनुमानजी सहित शिव दरबार दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र रहे। बारात का श्रद्धालुओं ने जगह जगह भव्य स्वागत किया। बारात कस्बे के दरवाजा कला,पीठ बाजार, दिल्ली रोड़, मेन बाजार, महाजनांन, इकराम , कायस्थान आदि मौहल्लों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंची जहाँ श्रद्धालुओं ने आरती व प्रसाद वितरण के बाद बारात का समापन हुआ। इस दौरान संजय गुप्ता, राजपाल बाठला, किशनलाल, सुरेश, ओमप्रकाश धींगड़ा, राजेंद्र गुलाटी, संजय मित्तल, आकाश पंडित आदि सहित ट्रस्ट के सदस्यों का सहयोग रहा।