
पुलिस ने मामले को किया उद्भेदन में ग्राम गि॑जी निवासी विस्णु गैंग ने किया ताबड़तोड़ फायरिंग।
घायल महिला के लिखित आवेदन पर 10 नामजद सहित अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – जिले कै घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम चैतीपीपर में आज शनिवार को दोपहर करीब 12-30 बजे अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया, तथा गोली बारी की खुनी खेल में महिला सहित आधा दर्जन लोग गोली का शिकार हो गए। जिसे सभी घायलों को पटना रेफर किया गया है।
पुलिस सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार जिले के घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम चैती पीपर में ग्राम गि॑जी निवासी विस्णु शर्मा उर्फ विस्णु डाॅन अपने सहपाठियों के साथ धावा बोल दिया, तथा निहत्थे लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा, फलस्वरूप गोली बारी की खुनी खेल में महिला सहित आधा दर्जन लोगों को गोली से घायल होने की बात कही गई।

हालांकि गोली बारी की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डायल 112 पहुंचने पर अपराधी भाग खड़ा हो गया, लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से विस्णु शर्मा उर्फ विस्णु डाॅन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वही थाना अध्यक्ष घोषी ने बताया कि घायल महिला के लिखित आवेदन के आलोक में मुख्य आरोपी विष्णु शर्मा उर्फ विस्णु डाॅन सहित 10 नामजद एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं उन्होंने बताया कि घटना स्थल से खाली खोखा की बरामदगी हुई है। घायलों में चैतीपीपर निवासी अजय राम, दिनेश राम, सुधीर राम,धीरज कुमार सहित अन्य लोग हैं। वहीं उन्होंने बताया कि घटना स्थल से दो मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है।
वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी कर दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि बालू खनन को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था,उसी विवाद को लेकर विष्णु शर्मा के गिरोह द्वारा जानलेवा हमला कर फायरिंग किया गया, फलस्वरूप आधा दर्जन लोग घायल हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफतार कर लिया जाएगा, तथा कानून से खिलवाड़ करने वाले को सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
