
शिवहर, प्रतिनिधि।
“बिहार दिवस 22 मार्च 2026” को जिला प्रशासन हर्षोल्लास और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने बताया कि बिहार दिवस पर प्रातः प्रभात फेरी से लेकर संध्या को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिला प्रशासन ने जन-भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इस गौरवशाली मौके पर पूरा दिन विभिन्न कार्यक्रमों से गुलजार रहेगा।
कार्यक्रमों की रूपरेखा:
•प्रभात फेरी: दिन की शुरुआत सुबह 7:00 बजे प्रभात फेरी के साथ होगी, जिसमें छात्र, युवा और प्रबुद्ध नागरिक उत्साह के साथ शिरकत करेंगे।
मुख्य समारोह:
सुबह 10:00 बजे से समाहरणालय मैदान में मुख्य कार्यक्रम का विधिवत आयोजन किया जाएगा।
विभिन्न स्टाल एवं सुविधाएं:
समाहरणालय मैदान में आम जनता की सुविधा के लिए कई विभागों द्वारा स्टाल लगाए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग भी मुफ्त जांच शिविर का आयोजन करेगा ।जिसमें ब्लड टेस्ट, आंखों की जांच एवं अन्य आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिए जाएंगे।जीविका दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों का बिक्री केंद्र (स्टाल) आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विद्युत विभाग:
बताया कि बिजली से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान और जानकारी के लिए विशेष स्टाल लगाया जाएगा।
नगर परिषद एवं वन प्रमंडल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए निःशुल्क पौधा वितरण केंद्र संचालित किया जाएगा।
बिहार दिवस को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या 5:30 बजे से समाहरणालय मैदान में भव्य आयोजन होगा। जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहरी कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
जिला प्रशासन, शिवहर द्वारा सभी जिलावासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस उत्सव की शोभा बढ़ाएं एवं रंगारंग कार्यक्रमों का लुफ्त उठायें।
