जहानाबाद जिला के 40 वे स्थापना दिवस पर “सम्मान ‘थीम के साथ मनाया गौरव उत्सव।

Breaking news News बिहार

अब्दुल बारी भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव, विधायक सहित अन्य ने किया संयुक्त रूप से।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले का 40 वे स्थापना दिवस गौरव उत्सव के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम जिले के अब्दुल बारी भवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव, विधायक सुबेदार दास,विधान परिषद सदस्य अनिल कुमार, जिला पदाधिकारी छिरिड वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय अहियासा के छात्र एवं छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को अभिनन्दन किया।
वहीं विशिष्ट अतिथियों को पौधा एवं विश्व धरोहर बराबर गुफाओं का प्रतिक चिन्ह भेंट भब्य स्वागत किया गया।
वहीं उद्घाटन के उपरांत माननीय सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने 40 वे स्थापना दिवस के अवसर पर जिला वासियों को शुभकामना दी। वहीं जिले के गौरवशाली ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए विकास की गति को आगे बढ़ाने का आवाहन किया।
वहीं विधायक सुबेदार दास ने जिले को हिमालय वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धेश्वरनाथ धाम की महिमा का उल्लेख किया, तथा एक मास श्रावणी मेला को सौहार्दपूर्ण वातावरण सम्पन्न कराने एवं विधि व्यवस्था को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक को आम जनता से सहयोग करने की अपील किया। वहीं उन्होंने बताया जिले के 40 वे वर्ष के स्थापना पर जिले वासियों को विकास के साथ साथ सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाएं रखने हेतु अपील किया।
वहीं विधान परिषद सदस्य अनिल कुमार ने स्थापना दिवस पर “सम्मान”थीम पर महिला सम्मान, पर्यावरण संरक्षण, स्वक्षता, समाजिक समरसता एवं जनभागीदारी का आधार बताते हुए सभी जिला वासियों से विकसित, स्वच्छ , सुरक्षित एवं समृद्धि जहानाबाद के निर्माण में सहभागी बनने की अपील किया।
इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को मन मोह लिया।
कलाकारों की प्रस्तुतियों ने जिले के सांस्कृतिक विविधता,लोक परंपराओं एवं स्थानीय प्रतिभाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रस्तुत कर दर्शकों का प्रशंसा बटोरी।
वहीं इस मौके पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आशा कार्यकर्ताओं, शिक्षा विभाग, एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता, एवं छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।