पुलिस अधीक्षक ने आज शनिवार को 52 लोगों को चेहरे पर लाई मुस्कान।

Breaking news News बिहार

खोई हुई मोबाइल को वापस लौटने पर, लोगों ने पुलिस के प्रति जताया आभार।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद – जिले के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में उस वक्त खुशियों का माहौल उत्पन्न हो गया,जब 52 लोगों को खोया हुआ मोबाइल पुलिस अधीक्षक ने सौंपा। नजारा देखने लायक था जब लोगों को चेहरे पर मुस्कान आया, और पुलिस अधीक्षक को काफी सराहा।
पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने मुस्कान योजना के तहत्, खोया हुआ मोबाइल को बरामद कर वास्तविक मोबाइल धारक को वापस लौटाया।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस द्वारा संचालित आपरेशन मुस्कान के तहत् खोया हुआ मोबाइल को बरामदगी और वास्तविक मोबाइल धारकों को वापस लौटाने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि आपरेशन मुस्कान के तहत् पुनः 52 मोबाइल को सफलतापूर्वक बरामदगी की गई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी 52 वास्तविक मोबाइल धारक को, मोबाइल वापस किया गया।
वहीं खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर लोगों में काफी खुशी तथा चेहरे पर मुस्कान आया, तथा पुलिस के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आभार जताया।