चंपारण की खबर::अटल जी कुशल राजनेता, प्रशासक थे तो महामना मालवीय राष्ट्रनिर्माण के स्तंभ

Breaking news News बिहार


प्रज्ञा समिति ने मनाई भारत रत्न अटल जी एवं महामना मालवीय जी की जयंती


मोतिहारी, राजन द्विवेदी ।


अटल प्रज्ञा समिति के तत्वावधान में आज नरसिंह बाबा मंदिर प्रागंण में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी एवं महामना मदनमोहन मालवीय जी की जयंती हर्षोल्लास के बीच मनाई। साथ ही लोगों ने उनके आदर्शो को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अटल प्रज्ञा समिति के अध्यक्ष अभय मिश्रा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव सुमन मिश्रा एवं मंच संचालन आशुतोष कुमार द्विवेदी ने किया। जबकि कार्यक्रम का समापन सामूहिक तुलसी रोपण के साथ किया गया।
इस अवसर पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए वक्ताओं ने उनके बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि अटल जी एक महान राष्ट्रनेता, कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता एवं संवेदनशील कवि थे। उन्होंने भारतीय राजनीति को संवाद, सहमति और समन्वय की नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में देश ने परमाणु शक्ति के रूप में वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान बनाई तथा सुशासन और राष्ट्रीय एकता को नई मजबूती मिली।
साथ ही महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें भारतीय शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रनिर्माण का महान स्तंभ बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि महामना जी ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना कर भारतीय शिक्षा को नई ऊँचाई प्रदान की। वे एक प्रखर राष्ट्रवादी, समाज सुधारक और सांस्कृतिक चेतना के संवाहक थे, जिनका जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है।
मौके पर अनिकेत रंजन, सुधांशु कुमार पाण्डेय, अमित कुमार पाण्डेय, अश्वनी कुमार द्विवेदी, चुन्नू मिश्रा अधिवक्ता, आलोक तिवारी, जन्मजय मिश्रा, मनोज कुमार तिवारी, आशुतोष कुमार द्विवेदी, अमित कुमार पाण्डेय, अभिषेक कुमार पाण्डेय, अवनीश मिश्रा, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, ऋषभ कुमार मिश्रा, आदित्य कुमार तिवारी, रंजन कुमार पाण्डेय, कमलनाथ तिवारी, शिवम कुमार मिश्रा, अमित मिश्रा, स्वर्णिम प्रभात, जय भोला पाण्डेय, अजय कुमार तिवारी, राजीव कुमार पाण्डेय एवं सानू कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।