
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग का आज ग्रुप C और D का मैच खेला गया। गांधी मैदान ग्राउंड तीन पर स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ी मणिकांत और गोपी किशन के शतकिए पारी और विवेक हरफनमौला प्रदर्शन के बदौलत 385 रनों के विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी चंपारण क्रिकेट एकेडमी की टीम113 रन पर ऑल आउट हो गई। स्पोर्ट्स क्लब 272 रन से जीत दर्ज की।जिसमे विवेक और निशांत ने 3-3 विकेट चटकाए। वही दूसरा मैच स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब में मौर्या क्रिकेट क्लब ने यंग इलेवन ब्लू को 51 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। मौर्या के गेंदबाज सुजीत ने 5 विकेट लेकर मैन आफ़ द मैच का ख़िताब अपने नाम किया। अंपायर की भूमिका में हरप्रीत सिंह और कुमार राज और दूसरी ओर अभिषेक और एमडी निसार ने निभाई। इसकी जानकारी मधुरेन्द्र सिंह जिला क्रिकेट लीग प्रभारी ने मीडिया को दी।
मौक़े पर प्रभाकर जायसवाल, बसंत कुमार, अमित कुमार सेन, विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव, रवि कुमार चुटुन, अय्याज अहमद, रवि राज,
संत कुमार, सुबोध कुमार,विश्वनाथ प्रसाद,आदि उपस्थित थे।
