सनराइज क्रिकेट क्लब जीताजिला क्रिकेट संघ नवादा द्वारा सिरदला के लौंद हाई स्कूल में

Breaking news Cricket News खेल खुद बिहार

सनराइज क्रिकेट क्लब जीता
जिला क्रिकेट संघ नवादा द्वारा सिरदला के लौंद हाई स्कूल में आयोजित ए डिवीजन लीग एक मैच में सनराइज क्रिकेट क्लब का मुकाबला आदर्श सिटी क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। सनराइज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 274 रनों का स्कोर खड़ा किया ।सनराइज क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज कुशाग्र ने शानदार शतक 100रन जबकि पुरु ने 46 तथा दीपक ने 45 रनों का योगदान अपने टीम के लिए दिया। गेंदबाजी करते हुए आदर्श सिटी के गेंदबाज विकास कुमार ने तीन जबकि यशदीप श्रेय एवं रोशन को एक-एक विकेट मिला। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आदर्श सिटी की टीम 23 ओवर में 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें रोशन ने 21 गौरव ने 13 जबकि राजन ने 14 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया । कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर करने में सफल नहीं हुए। गेंदबाजी करते हुए सनराइज के गेंदबाज रेहान पूरु एवं अजीत ने तीन-तीन विकेट लिए। आज के मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले पूरु को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई।