असम के जोरहाट में विमान हादसे में जहानाबाद के वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे विकास वैभव।

Breaking news News बिहार

केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी सहित विधायक ने नम आंखों से दी विदाई।

अंतिम दर्शन हेतु लोगों की लगी भीड़,सभी ने नम आंखों किया श्रद्धांजलि अर्पित।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के हुलासग॑ज थाना क्षेत्र के ग्राम बनवरिया निवासी विमान हादसे में शहीद हुए वीर सपूत फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक मगध प्रक्षेत्र गया जी विकास वैभव।
असम के जोरहाट में हुए दुखद विमान हादसे में भारतीय वायुसेना के होनहार अधिकारी, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार (25 वर्ष) देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए हैं। शहीद शुभम कुमार जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव के निवासी थे।


इस अत्यंत दुखद घड़ी में वीर शहीद के सम्मान में और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने हेतु माननीय केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, आईजी विकास वैभव, घोसी विधायक ऋतुराज कुमार, जहानाबाद विधायक राहुल शर्मा, जिलाधिकारी अलंकृता पांडे एवं पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान पैतृक गांव बनवरिया पहुंचे।
सभी प्रबुद्ध जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की, उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया तथा सैकड़ों आम लोगों के साथ नम आंखों से वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।


देश सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार को जहानाबाद पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से शत-शत नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
वहीं अपने वीर सपूत को अंतिम दर्शन करने हेतु हजारों की संख्या में इर्द-गिर्द लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।