मोहर्रम को लेकर थाना अध्यक्ष परसबिगहा ने किया शांति समिति की बैठक।

Breaking news News बिहार

शांती समिति की बैठक पंचायत भवन झुनाठी के पंचायत भवन में हुई सम्पन्न।

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी -प्रख॑ड क्षेत्र के परस बीघा थाना अंतर्गत मोहर्रम पर्व को लेकर आज सोमवार को थाना अध्यक्ष जे के भारती के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक झूनाठी पंचायत भवन में की गई। थाना अध्यक्ष ने सभी लोगों से अपील किया कि पर्व को आपसी भाईचारा, एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में सर्वसम्मति से मुहर्रम पर्व को मनाएं ।


वहीं उन्होंने कहा कि मोहर्रम पर्व के अवसर पर असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
आम जनों से मोहर्रम के दौरान सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के साथ प्रशासन को पर्याप्त सहयोग रहेगा। पर्व में खलन डालने वाले असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएंगी।
वहीं उन्होंने बताया कि मोहर्रम के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा तथा लाइसेंस लेने वाले कमेटी के सदस्यों का आवेदन एवं फोटो एवं मोबाइल नंबर के साथ ताजिया जुलूस के लिए नाम अंकित होना चाहिए ।इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सुरेश कुमार ,निहालपुर मुखिया धीरज कुमार ,सोहरैया मुखिया जयशंकर प्रसाद ,सोहरइया सरपंच अजय साव , नेहालपुर वार्ड सदस्य प्रकाश कुमार, संजय कुमार ,लाल दास यादव, रंजीत शादाब आदि उपस्थित रहे।