ग्राम गुलाबगंज महादलित टोला में सखी वार्ता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

Breaking news News बिहार

महिलाओं एवं किशोरियों को अधिकारो एवं सरकारी योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक।

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी -महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के अंतर्गत संचालित डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन के तत्वावधान में रतनी फरीदपुर प्रखंड के महादलित टोला, गुलाबगंज में “सखी वार्ता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा सामाजिक सुरक्षा संबंधी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था।
इस मौके पर जेंडर स्पेशलिस्ट शैलेश कुमार एवं केस वर्कर अ॑जुषा कुमारी ने बाल विवाह निषेध,वन स्टांप सेंटर, सामाजिक पुर्नवास कोष, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना सहित महिलाओं के संरक्षण एवं सशक्तिकरण से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सरकार से मिलने वाली सरकारी योजनाओं के सम्बंध में जानकारी उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि लैगिंग समानता के महत्व तथा महिला अधिकारों के सम्बंध में जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि महिलाओं से अपिल किया गया है कि समाज में व्याप्त कुरितियो के विरुद्ध जागरूक हो, और अपने दायित्वों एवं अधिकारों के प्रति सजग रहें, एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करें।
सखी वार्ता कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका स्मिता सिन्हा, आंगनवाड़ी सेविका, एवं सहायिका सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।