बदलाव की राजनीति पर जनता ने लगा दी अपनी मोहर* : बेलसंड विधानसभा पूर्व प्रत्याशी अर्पणा सिंह

Breaking news News बिहार राजनीति

शिवहर
बिहार विधानसभा की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। चुनाव परिणाम आने के बाद जन सुराज पार्टी के सूत्रधार *प्रशांत किशोर* ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

प्रशांत किशोर ने कहा कि “बांकीपुर की जनता ने बदलाव के लिए जो समर्थन दिया है, वह जन सुराज की सोच की जीत है। मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं जिन्होंने दिन-रात मेहनत करके जनता तक हमारा संदेश पहुंचाया।”

उन्होंने कहा कि बांकीपुर में जन सुराज ने जिस तरह से शिक्षित युवा और मध्यम वर्ग के बीच अपनी जगह बनाई है, वह भविष्य के लिए शुभ संकेत है। “यह चुनाव भले ही उपचुनाव था, लेकिन इसने साबित कर दिया कि बिहार की जनता अब विकल्प चाहती है। जन सुराज उसी विकल्प के रूप में उभर रही है।”


👉तो वही बेलसंड विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी अर्पणा सिंह ने बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक सीट की जीत नहीं बल्कि बिहार की नई युवा की सोच की जीत है, बिहार बदलाव की जीत है, जो कि बिहार की नई राजनीति पर अपनी मोहर लगा दी।
बांकीपुर की जनता को अभेद  किला फतेह करने पर स्वतंत्रत, विवेकशील और सजग मतदाताओं का आभार और तहे दिल से धन्यवाद।
बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद बनने के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था और 3 अगस्त को मतगणना हुई।