चंपारण: श्रावणी मेला::श्रावणी मेला को लेकर DM और SP ने की ब्रीफिंग, कहा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Breaking news News बिहार

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज स्थित बाबा सोमेश्वरनाथ धाम में आयोजित श्रावणी मेला के सफल संचालन को लेकर बुधवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की आज संयुक्त ब्रीफिंग हुई। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त रूप से पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

DM ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक और दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में सभी की प्रतिनियुक्ति सौभाग्य का विषय है। सभी अपने कर्तव्य का सम्यक निर्वहन करें ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर और फुलवारी में मुख्य नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। मंदिर के मुख्य द्वार और मार्ग पर चिन्हित 12 स्थानों पर तीन पालियों में पदाधिकारी-कर्मी तैनात रहेंगे। मेला क्षेत्र में गश्त के लिए 17 दल और अन्य 11 स्थानों पर अलग से प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी तीन पालियों में काम करेंगे।

SP स्वर्ण प्रभात ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचें और श्रद्धालुओं को बेहतर सेवा दें।

DM व SP ने सख्त निर्देश दिया कि समय पर उपस्थिति अनिवार्य है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी। एसडीओ और एसडीपीओ को उपस्थिति की नियमित जांच के आदेश दिए गए।
ब्रीफिंग में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा और डीडीसी डॉ. प्रदीप कुमार भी मौजूद थे।