
रामपुर मनिहारान
तहसील में शिवसेना के जिलाध्यक्ष सोनू तोमर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर अयोध्या राम मंदिर में हुई कथित चोरी की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच कराने की मांग की
गई।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
ज्ञापन में कहा गया कि इस घटना से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, इसलिए दोषियों के साथ लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की भी जवाबदेही तय की जानी चाहिए।शिवसेना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने की मांग करते हुए दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की अपील की। इस मौके पर शिवकुमार सक्सेना, बिजेंदर सेवई, अरविंद भटनागर, अशोक भटनागर, मनोज भटनागर, सर्जन उर्फ विकास, अजय प्रजापति, प्रियांशु धीमान, राजेंद्र भटनागर एवं नितिन कुमार मौजूद रहे।इसके अलावा सारंग पंवार, दीपक तोमर, सुरेंद्र तोमर, दीपक भटनागर, राजेश, विकास कुमार, बल्लू और अरुण कुमार सहित अनेक शिवसैनिक भी कार्यक्रम में शामिल रहे।
