
जिला पदाधिकारी ने किया काॅलेज का निरीक्षण,आस पास के ग्रामीण छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण का मिला सौगात।
जहानाबाद -मखदुमपुर से विकाश कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -मखदुमपुर – जिला पदाधिकारी, छिरिड• वाई भूटिया ने नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज, मखदुमपुर का विस्तृत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
नव स्थापित महाविद्यालय क्षेत्र के शैक्षणिक परिदृश्य को बदलने में एक मील का पत्थर साबित होगा। दरअसल, स्थानीय छात्र-छात्राओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोहरा (मखदुमपुर) के भवन में ही अस्थायी रूप से नवस्थापित डिग्री महाविद्यालय किया गया है, जहां शैक्षणिक सत्र जल्द ही आरंभ होने जा रहा है।
इस बात की जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी ने बताई कि सत्र को ससमय और सुचारू रूप से शुरू करने के लिए कवायद काफी तेज कर दी गई है।

निरीक्षण के उपरांत उन्होंने बताई कि प्रस्तावित कॉलेज परिसर का मुआयना किया और वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने भवन की स्थिति, कक्षाओं और प्रशासनिक आवश्यकताओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इंफ्रास्ट्रक्चर दुरुस्त करने के संबंध में कई कड़े और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस संस्थान को एक आदर्श कॉलेज के रूप में विकसित करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस दौरान संयुक्त सचिव- सह -जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी , राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी,राजीव रंजन सिन्हा, डीपीओ, पोषण कार्यक्रम,गोविंद कुमार मौजूद थे। इसके अलावा जहानाबाद के प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक विभागों के अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
