
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी –पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार अचानक शकूराबाद थाना पहुंच मामले की जानकारी ली, एवं कड़ा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार को अचानक पुलिस अधीक्षक शकूराबाद थाना पहुंच औचक निरीक्षण किया।
वहीं उन्होंने थाना अध्यक्ष को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के पूर्व निष्पक्ष तरीके से जांच पड़ताल करें, अनावश्यक रूप से बिना जांच एवं निर्दोष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज न करें। उन्होंने कहा कि यदि छोटी छोटी बातों को लेकर किसी प्रकार की घटनाओं में दोनों पक्षों की बात को गंभीरता पूर्वक सुनकर यथा संभव हो तो निपटाने का प्रयास करें।
वहीं उन्होंने शराब कारोबारी तथा खनन माफियाओं के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। तथा असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी निगरानी रखने, कांडों को निष्पक्ष रूप से जांच कर यथा शीघ्र निष्पादन करने ,गस्ती एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। थाना परिसर को साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।
हालांकि पुलिस अधीक्षक ने कम समय में ही सभी पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में थाना अध्यक्ष सहित अपर थाना अध्यक्ष सोहन कुमार,एस आई जितेन्द्र मंडल सहित सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
