उत्पाद विभाग ने 48 बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक को धर दबोचा।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -अबैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
इसी कड़ी में जिले के रेलवे गुमटी एक नम्बर के पास, उत्पाद विभाग ने एक युवक को बैग में छिपा कर ले जा रहा 48 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफल रहा।
गिरफ्तार युवक जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर डीह निवासी बबलू कुमार बताया गया है।
उत्पाद विभाग एस आई रंजीता कुमारी ने बताई कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक शराब की खेप लेकर जहानाबाद ट्रेन से आने वाला है। सुचना के आधार पर एक टीम गठित कर जहानाबाद एक नम्बर रेलवे गुमटी के पास जाल बिछाया गया।तो देखा कि एक युवक बैग लिए रेलवे लाइन से चला आ रहा है। युवक को रोक कर बैग की तलाशी ली गई तो बैग में छिपा कर रखा गया मैकडावल की 180 एम एल की 48 बोतल बरामद किया गया, फलस्वरूप युवक को हिरासत में लेते हुए पुछताछ किया गया तो अपना नाम बबलू कुमार, ग्राम मखदुमपुर डीह निवासी बताया।
वहीं गिरफ्तार युवक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
वहीं उत्पाद अधीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। अबैध शराब भंडारण तथा अबैध शराब बनाना कानूनन अपराध के श्रेणी में आता है।