सदर अस्पताल में महिला की मौत पर गुस्साएं परिजनों ने किया हंगामा,डाॅक्टर सहित सभी स्टाफ अस्पताल छोड़ भागे।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया,जब चिकित्सकों की लापरवाही या गलत इंजेक्शन देने के उपरांत एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत होने की खबर पर गुस्साएं परिजनों ने अस्पताल परिसर में ही हंगामा करने लगा, फलस्वरूप अस्पताल छोड़ चिकित्सक,नर्स एवं अन्य स्टाफ भाग खड़ा हो गया। देखते देखते अस्पताल में गुस्साएं परिजनों की हंगामा से अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
घटना की सुचना पाकर मौके पर ही नगर थाना अध्यक्ष उमेश कुमार पहुंच मामले को शांत कराने का प्रयास करने लगे।
बताया जाता है कि जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर निवासी उम्र करीब 50 वर्ष राजमुनी देवी को सिर में दर्द की शिकायत पर परिजनों ने सदर अस्पताल जहानाबाद लाया।
इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सक द्वारा जांच के उपरांत दवा के साथ एक इंजेक्शन ज्योंहि महिला को दिया गया, तो महिला की स्थिति और खराब होते देख चिकित्सकों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।


महिला की मौत होते ही परिजनों ने चिकित्सकों एवं नर्सों पर लापरवाही तथा गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
हंगामा होते ही अस्पताल से चिकित्सक एवं नर्स सहित अन्य स्टाफ भाग खड़ा हो गया।
फलस्वरूप इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को इलाज में बाधा उत्पन्न हो गया।
घटना की खबर लगते ही प्रभारी डॉ प्रमोद कुमार पहुंच इमरजेंसी वार्ड की कमान संभाली।
वहीं हो हंगामा कर रहे मृतक महिला के परिजनों को नगर थाना अध्यक्ष उमेश कुमार समझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन परिजनों ने लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक एवं नर्स पर कारवाई करने की बात पर अड़े रहे।


हालांकि काफी समझाने पर शव को पोस्टमार्टम हेतु कारवाई प्रारंभ कर दी गई है, एवं उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत का कारण क्या है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई निश्चित की जाएगी।