रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/क्षेत्र के ग्राम संबलहेड़ी निवासी एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर दलित समाज और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ

Breaking news News उत्तरप्रदेश





कथित तौर पर आपत्तिजनक और भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। इस घटना से नाराज आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डॉ. रोहित राज गौतम के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



रिपोर्ट वैभव गुप्ता।



मंगलवार को पुलिस को दी गई तहरीर में प्रार्थी मौ. इकराम और डॉ. रोहित राज गौतम पूर्व जिला अध्यक्ष ने बताया कि ग्राम संबलहेड़ी निवासी विजय पुत्र प्रदीप ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर मोबाइल पर एक वीडियो पोस्ट की है। आरोप है कि इस वीडियो में यूजीसी (UGC) के बहाने दलित और पिछड़ा वर्ग के लिए अत्यंत अपमानजनक और गंदी गालियों का प्रयोग किया गया है। तहरीर में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने खुद को ‘स्वर्ण हिंदू’ बताते हुए आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आरोपी द्वारा अनुसूचित जाति व जनजाति के विरुद्ध जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल और सरकार विरोधी बातों से समाज में भारी रोष है और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के नेशनल कोर कमेटी सदस्य डॉ. रोहित राज गौतम ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Act) और अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि माहौल खराब होने से बचाया जा सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अनुज कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रोहितराज गौतम, नगर अध्यक्ष सुंदरलाल, गौरव बजरंगी, अजय कुमार, सुशील कुमार आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।