
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास नवादा के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार को बनाए जाने पर जिले में हर्ष का माहौल व्याप्त है। उनके इस महत्वपूर्ण मनोनयन पर सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता पाण्डेय अमरेन्द्र कुमार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने बधाई संदेश में पाण्डेय अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि अभिमन्यु कुमार लंबे समय से लोजपा पार्टी संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी को नवादा जिले में नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि संसदीय बोर्ड के जिला अध्यक्ष के रूप में अभिमन्यु कुमार पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। पाण्डेय अमरेन्द्र कुमार ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि अभिमन्यु कुमार आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे। उन्होंने महादेव से मंगलकामना करते हुए कहा कि अभिमन्यु कुमार राजनीति के उच्चतम पदों को सुशोभित करें और समाज हित में निरंतर कार्य करते रहें। अभिमन्यु कुमार के संसदीय बोर्ड के जिला अध्यक्ष बनने की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास नवादा जिले में संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी।
