
बिहार में पेश किया गया बजट सर्वभौमी -आन॑द चंद्रवंशी
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -अरवल -पूर्व जिला पार्षद सह बिहार भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ के सह संयोजक आनंद कुमार चन्द्रवंशी ने बिहार सरकार के बजट को प्रशंसा करते हुए सर्वभौमी बजट बटाया हैंl जो समाज के सभी वर्ग के लिए लाभर्वित करने वाला हैl वहीं बिहार सरकार शिक्षा के प्रति बेहद गंभीर है, यही कारण है कि शिक्षा मद में सबसे अधिक 68217 करोड रुपए का व्यवस्था किया गया है, वही सभी सिंगल सड़के को चौड़ी करण किया जाएगा, इसके लिए 18717 करोड रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं ग्रामीण विकास पर 23700 करोड रुपए खर्च किया जाएगा, जबकि बिहार सरकार में ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए 18737 करोड रुपए दिया गया है, वहीं किसानों को बिहार सरकार मुख्यमंत्री निधि किसान निधि योजना जारी करते हुए ₹3000 सालाना देने का निर्णय लिया है, यानि अब किसानों को सालाना ₹9000 मिलेगा वहीं अनुसूचित जाति के कि विकास के लिए 19600 करोड़ तो अनुसूचित जनजाति के विकास के लिए 1648 करोड रुपए दिया गया है वहीं अति पिछड़ा कल्याणार्थ में हजारों की राशि दिया गया है वहीं आगामी 5 सालों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकटेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुन्नी चंद्रवंशी, मंडल महामंत्री रमेश पांडे, गुड्डू शर्मा, किसान नेता मुकुल पटेल सहित कई भाजपाइयों ने इस बजट पर हर्ष व्यक्त किया है
