कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय शकूराबाद की छात्राओं को भेजा गया शैक्षणिक परिभ्रमण पर।

Breaking news News बिहार


जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी – बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शकूराबाद की छात्राएं शैक्षणिक परिभ्रमण पर गई।
प्रभारी प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर आज 89 छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण हेतु रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक परिभ्रमण पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान, बापू सभागार एवं अन्य जगहों पर छात्राओं को, वहीं के स्थिति तथा ज्ञान वर्धक बातों की जानकारी अवगत कराया गया। वहीं बच्चों को शिक्षा के साथ साथ व्यवहारिक ज्ञान भी देना अतिआवश्यक है,ताकी बच्चों को सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा मिले। वहीं उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष बच्चों को शैक्षणिक परिभ्रमण हेतु भेजा जाता है, जिससे बच्चों को पूर्ण ज्ञान की प्राप्ति हो सके। बच्चों के साथ परिभ्रमण में कस्तूरबा विद्यालय के वार्डन आरती कुमारी एवं शिक्षिका अंशुलता कुमारी, लेखापाल स्वाती कुमारी, रात्रि प्रहरी श्याम नन्दन भी साथ थे। वहीं परिभ्रमण बस को प्रभारी प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर मध्य विद्यालय शकूराबाद के सभी शिक्षक भी उपस्थित रहे।