सिविल सर्जन ने रात्रि में सदर अस्पताल में+सर्जिकल स्ट्राइक+ में पाई अनमितता।

Breaking news News बिहार


अनुपस्थित पाए गए कर्मी को वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण की किया मांग।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के स्वास्थ्य महकमे की रीढ़ कहे जाने वाले सदर अस्पताल जहानाबाद में आएं दिन सुर्खियों में रहने की बात सामने आती रहती है।कभी कर्मी अनुपस्थित तो कभी डाॅक्टर की लापरवाही।
इसी कड़ी में बीते रात्रि अचानक सिविल सर्जन डॉ हरीश चंद्र चौधरी ने सर्जिकल स्ट्राइक कर स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा दी। बताया जाता है कि सिविल सर्जन ने निरिक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग में अनियमितता देख काफी विचलित हो गए,और स्वास्थ्य कर्मियों को काफी फटकार लगाई।
मिली जानकारी के अनुसार सिविल सर्जन डॉ हरीशं चंद्र चौधरी सभी वार्डों में निरिक्षण के क्रम में काफी अनमितता पाई, जिससे काफी नाराजगी जताई। उन्होंने महिला वार्ड में यहां तक की एक महिला डॉक्टर की अनुपस्थित पाए जाने पर, जानकारी प्राप्त किया तो डॉक्टर का बचाव करते हुए वहां के उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने छुटी लेने की बात कहकर,और संशय में डाल दिया, जिससे वो काफी नाराजगी जताई। वहीं अन्य वार्डों में भी कुछ कर्मीयों की अनुपस्थित पाए जाने पर स्पष्टीकरण तथा वेतन रोक लगाने की बात कही। उन्होंने बताया कि हम किसी भी किमत पर स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही बरतने नही दूंगा, चुकी स्वास्थ्य विभाग में किसी की जान से खेलवाड़ करना कही से भी उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल जहानाबाद स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ है, और यहां ही अनमितता बरती गई तो आम लोगों के जिवन के साथ खिलवाड़ करना जैसा बात है। इससे लोगों में स्वास्थ्य विभाग पर से विश्वास उठ सकता है।
जहां सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण से आम लोगों में विश्वास जगा हैं, तो दुसरी ओर स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है,अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मीयों का रवैया कैसा रह सकता है।