
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी – शकूराबाद थाना क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हो तथा विधि व्यवस्था बनी रहे, जिसे लेकर आज गुरूवार को थाना अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च शकूराबाद थाना से निकल कर शकूराबाद बाजार,रतनी बाजार, फौलादपुर,नोआवाॅ, तथा पोखमा तक फ्लैग मार्च के द्वारा आम लोगों से शांति पूर्ण वातावरण एवं भाईचारे के साथ त्योहार सम्पन्न कराने की अपील किया गया।

थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च कर आम लोगों से भाईचारा कायम रखते हुए मुहर्रम पर्व को सम्पन्न कराने की अपील किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि आमलोगों से कहा गया कि अफवाह फ़ैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखते हुए पुलिस को सुचित करे, ताकी अफवाह फ़ैलाने वालों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जा सके। फ्लैग मार्च में प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी,अपर थाना अध्यक्ष सोहन कुमार,एस आई ध्रुव नाथ बैठा,एस आई जितेन्द्र कुमार मंडल,एस आई दीपक कुमार,ए एस आई राजकुमार कर्ण, मिथलेश कुमार, सहित सभी पुलिस पदाधिकारी एवं काफी संख्या में पुलिस बल भी साथ रहे।
