
पुलिस अधीक्षक ने रामनवमी पर्व को सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने हेतु आमजनों से किया अपील।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक ने अपने निर्गत आदेश में जिले वासियों को शुभ कामना देते हुए, पर्व को शांतीपूर्ण एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रामनवमी के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा एवं जूलुस में डी जे पूर्ण रुप से प्रतिबंध है। उन्होंने बताया कि प्रतिबंध लगाने के उपरांत यदि आदेश का उलंघन होता है तो कारवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी से आदेश(लाइसेंस )लेना अतिआवश्यक है।
उन्होंने बताया कि जूलुस में भाला,लाठी, तलवार जैसे घातक शस्त्र पुरी तरह से प्रतिबंधित है,इसे अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे। वहीं सोशल मीडिया पर किसी तरह की किसी धर्म के प्रति पोस्ट करने पर कारवाई की जाएगी। जिले वासियों को निर्देशित किया है कि कृपया किसी प्रकार का अफवाह न फैलाएं,और अफवाह फ़ैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखें, तथा पुलिस को तत्काल सुचित करें। वहीं उन्होंने बताया कि रामनवमी के अवसर पर पुलिस काफी सतर्क है, तथा सुरक्षा को लेकर सभी स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती किया गया है। साथ ही साथ बिहार में शराब पूर्ण से प्रतिबंधित है,शराब पीकर जूलुस या निकाली गई झांकी में यदि हुड़दंग करने की कोशिश की गई, तो निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

