चंपारण खेल::टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी मुजफ्फरपुर रवाना

Breaking news News खेल खुद बिहार

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

प्रथम बिहार राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूर्वी चंपारण से दो खिलाड़ी बुधवार के देर शाम में मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए। जहाँ यह प्रतियोगिता छः अगस्त से नौ अगस्त तक होगा। पूर्वी चंपारण से अर्नव अंडर 13 एवं अंडर 15 में भाग लेगा वहीं आयुष अंडर 15 एवं अंडर 17 में भाग लेकर अपने खेल कौशल का जौहर दिखाएंगे। दोनों खिलाड़ी काफी उत्साहित एवं अपने बेहतर प्रदर्शन को लेकर आशान्वित दिखे। जिला खेल पदाधिकारी अंकित कुमार ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया एवं शुभकामनाएं दी। वहीं संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, नागेन्द्र प्रसाद, विभाष चन्द्र, रमेश कुमार ने भी खिलाड़ियों शुभकामनाएं दी एवं बेहतर प्रदर्शन की कामना की। मौके पर संघ के सचिव शैलेन्द्र मिश्र बाबा, कबड्डी संघ के सचिव भानू प्रकाश इत्यादि मौजूद रहे।