
पूर्णिया के कृत्यानंद नगर बिजली ऑफिस में आज स्पेशल विजिलेंस की टीम ने घूसखोर जूनियर इंजीनियर समेत 3 बिजली कर्मियों को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। स्पेशल विजिलेंस यूनिट SUV के इंस्पैक्टर अविनाश कुमार झा ने कहा कि बखरीकोल निवासी राजेश कुमार साह ने विजिलेंस विभाग में आवेदन दिया था कि उनसे घरेलू विद्युत कनेक्शन लगाने के लिए बिजली विभाग के जेई ₹15000 घुस मांग रहे हैं। फिर टीम बनाकर आज कृतयानंद नगर के बिजली विभाग कार्यालय में वे लोग पहुंचे। जहां राजेश कुमार साह ने ₹10000 घूस दिया।जिसको कनीय अभियंता भरत मलिक के तकनीकी सहयोगी आशुतोष पांडे ने अपने पॉकेट में रख लिया । तभी विजिलेंस की टीम ने जूनियर इंजीनियर भरत मलिक और उनके दो तकनीकी सहयोगी आशुतोष पांडे और पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि कनय अभियंता ने ₹5000 पहले ही घूस ले लिया था। आज फिर ₹10000 ले रहा था। लेकिन यह लोग रंगे हाथ गिरफ्तार कर लीए गए।
