चंपारण की खबर::एमजीसीयू के तृतीय ‘दीक्षांत समारोह-2026’ में मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति करेंगे शिरकत

Breaking news News बिहार

कार्यक्रम की तैयारी व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं विश्वविद्यालय ने की उच्चस्तरीय बैठक

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी का तृतीय दीक्षांत समारोह आगामी 4 अप्रैल 2026 को संभावित है। जिसमें भारत के उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, बिहार के राज्यपाल
लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद  राधा मोहन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। तृतीय दीक्षांत समारोह
के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक भी हुई। जिसमें कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव,  जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, एसपी स्वर्ण प्रभात एवं ओवरऑल कंवोकेशन कोऑर्डिनेशन कमेटी (OCCC) के अध्यक्ष प्रो. प्रसून दत्त सिंह भी उपस्थित रहे।
उक्त बैठक में समारोह से संबंधित सुरक्षा प्रोटोकॉल, आमंत्रण-पास की व्यवस्था, वीवीआईपी मूवमेंट, यातायात नियंत्रण एवं समन्वय तंत्र पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय इस महत्वपूर्ण अवसर को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला प्रशासन के सहयोग से सभी व्यवस्थाएं उच्चतम मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएंगी।
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात एवं प्रोटोकॉल से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ रूप से की जाएंगी, जिससे समारोह निर्बाध रूप से सम्पन्न हो सके।
बैठक में विश्वविद्यालय की विभिन्न समितियों के समन्वयक भी उपस्थित रहे। जिनमें प्रोसेशन समिति के  प्रो. संतोष कुमार त्रिपाठी, डीआईएएस प्रबंधन समितिं के  प्रो. बिमलेश कुमार सिंह, स्पीच राइटिंग समिति से प्रो. राजेंद्र सिंह, ग्रीन रूम समिति के प्रो. शाहाना मजूमदार, वित्त समिति के प्रो. विकास पारेख, आतिथ्य एवं आवास समिति से प्रो. आनंद प्रकाश, स्मारिका एवं आमंत्रण समिति प्रो. सुनील कुमार श्रीवास्तव, वेशभूषा प्रबंधन समिति के प्रो. सुनील महावर, अकादमिक समिति के प्रो. देवदत्त चतुर्वेदी, रिफ्रेशमेंट समिति के  प्रो. प्रसून दत्त सिंह,
अनुशासन समिति के प्रो. आर. के. चौधरी, असेंबली समिति के प्रो. अजय कुमार गुप्ता,
उद्घोषणा एवं मार्गदर्शन समिति के प्रो. बिमलेश कुमार सिंह,  फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी समिति व मीडिया के डॉ. श्याम नंदन, आपदा एवं आपात प्रबंधन समिति के डॉ. कैलाश चंद्र प्रधान, परिवहन समिति के प्रो. श्याम कुमार झा, रिहर्सल समिति प्रो. आर्तत्राण पाल, बाह्य प्रबंधन एवं सौंदर्यीकरण समितिं प्रो. पंकज कुमार सिंह, पार्किंग प्रबंधन समिति के प्रो. प्रवीर सिंह मौजूद रहे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी समितियां आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करेंगी, ताकि तृतीय दीक्षांत समारोह को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप में आयोजित किया जा सके।