चंपारण की खबर::जनसुराज की आवश्यक बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Breaking news News बिहार बिहार राजनीति

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण जनसुराज पार्टी कार्यालय, मोतिहारी में जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह बेरुआर की अध्यक्षता में 14 सदस्यीय जनसुराज पदाधिकारीयो की बैठक हुई। जिसमें कई
महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश से आए पत्र पर विचार करते हुए निर्देश के पालन के लिए विमर्श हुए। वहीं
जिला के सभी प्रकोष्ठों का लिस्ट शीघ्र प्रदेश को भेजने के लिए चर्चा हुई। कहा कि
प्रखंड स्तर पर कमिटी निर्माण कर संबोधित पदाधिकारियों को जवाबदेही दी जाएगी।
साथ ही सभी प्रकोष्ठों के उपाध्यक्ष एवं मुख्य उपाध्यक्ष एवं महासचिव की अलग अलग बैठक सुनिश्चित करने की बात कही।
मौके पर महामंत्री अभय कुमार उर्फ अजय शर्मा, कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी रविश मिश्रा, जिला प्रवक्ता अजय आजाद, महिला अध्यक्ष पूर्णिमा भारती, युवा अध्यक्ष श्याम सहनी, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनोद साह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मिन्हाज अहमद, अम्बेडकर मंच के जिला अध्यक्ष अशोक राम, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विजय कुशवाहा, लवकुमार यादव, रानी पाठक उपस्थित रहे।