चंपारण की खबर::अखिलेश दयाल बने मोतिहारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं एवं ने पटाखे फोड़े और मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

Breaking news News बिहार

रक्सौल / प्रतिनिधि।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अखिलेश दयाल को मोतिहारी जिला का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। शहर के बाटा चौक पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिलेश दयाल के नेतृत्व में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और समर्पण से संगठन का जमीनी स्तर पर विस्तार होगा और आने वाले दिनों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष छोटेलाल चौरसिया ने बताया कि अखिलेश दयाल लंबे समय से पार्टी के प्रति निष्ठावान रहे हैं और लगातार मेहनत करते आए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इसी लगन और समर्पण के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नूर मोहम्मद ने भी विश्वास व्यक्त किया कि अखिलेश दयाल के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि दयाल सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।
कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि अखिलेश दयाल को जिलाध्यक्ष बनाना यह दर्शाता है कि जो भी पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करेगा, उसे उचित सम्मान और जिम्मेदारी अवश्य मिलेगी।इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नूर मोहम्मद, नगर अध्यक्ष छोटेलाल चौरसिया, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष अमन कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।