जिला समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में, जिला अभियोजन समिति की बैठक की गई आयोजित।

Breaking news News बिहार

लम्बित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं अभियोजन कार्यों में तेजी लाने का जारी किया निर्देश।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिला मुख्यालय के सभागार में जिला अभियोजन समिति की बैठक जिला पदाधिकारी, छिरिड• वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक, कोटा किरण कुमार के संयुक्त नेतृत्व में अभियोजन समिति की बैठक की गई। बैठक में प्रभारी पदाधिकारी जिला विधि शाखा, सभी सहायक लोक अभियोजक, अभियोजक एवं संबंधित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

     बैठक में अभियोजन कार्यों की प्रगति, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, न्यायालयों में समय पर अभिलेख एवं गवाहों की उपलब्धता, समन प्रक्रिया की स्थिति तथा अभियोजन कार्यों में समन्वय से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।

        जिला पदाधिकारी ने बताई कि सभी सहायक लोक अभियोजकों एवं अभियोजकों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक माह अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु विशेष प्रयास किया जाए, जिन पदाधिकारियों का निष्पादन संतोषजनक नहीं पाया गया, उन्हें कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

  बैठक में त्वरित एवं सामान्य विचारण से संबंधित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग, न्यायालयों में समय पर गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा अभियोजन कार्यों को प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही अभियोजन से संबंधित प्रतिवेदन एवं पोर्टल एंट्री को नियमित रूप से अद्यतन रखने का भी निर्देश दिया गया।

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियोजन कार्यों में समन्वय एवं सतत अनुश्रवण से मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी तथा न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।