रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/ वार्ड के सभासद विपिन कुमार के नेतृत्व में रविदास कमेटी एवं मोहल्ला काजियान के लोगों ने

Breaking news News उत्तरप्रदेश

मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज मंदिर के निकट शराब के ठेकों के प्रस्तावित स्थानांतरण का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। एसडीएम की अनुपस्थिति में ज्ञापन नायब तहसीलदार संजीव कुमार चौहान को सौंपा गया।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में अन्य स्थान पर संचालित दो देशी एवं अंग्रेजी शराब के ठेकों को स्थानांतरित कर गुरु रविदास मंदिर से लगभग 40 मीटर की दूरी पर स्थापित किए जाने की तैयारी की जा रही है। इससे क्षेत्र के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि मंदिर के निकट शराब के ठेके संचालित होने से धार्मिक स्थल की गरिमा प्रभावित होगी तथा क्षेत्र का धार्मिक एवं सामाजिक वातावरण भी खराब होगा। साथ ही मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, महिलाओं और बच्चों को भी असुविधा का सामना करना पड़ेगा तथा आए दिन विवाद और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका बनी रहेगी।
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि गुरु रविदास मंदिर के निकट प्रस्तावित शराब के ठेकों के स्थानांतरण पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि क्षेत्र में शांति, धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द बना रहे। इस दौरान रविदास कमेटी के पदाधिकारी एवं मोहल्ले के नीरज कुमार, रविंदर कुमार, गयासु,अजय कुमार, नरेन्द्र कुमार अनेक लोग मौजूद रहे।