
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग ग्रुप ए का मैच स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब में स्टार आफ स्पोर्ट्स क्लब बनाम ढाका क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्टार्स आफ स्पोर्ट्स क्लब की टीम देवशंकर के नाबाद 70 रन और आकाश राज के 26 रन के बदौलत 220 रनों का स्कोर खड़ा किया।
ढाका के तरफ से सौरभ कुमार ने सर्वाधिक 4 विकेट लिया और निखिल ने 2 विकेट लिया |
वही लक्ष्य का पिछा करते हुए ढाका की टीम 185 रन ही बना पाई और मैच 35 रन से हार गई। बल्लेबाजो में समित ने 30 रन बनाया और साहिल खान ने नाबाद 33 रन बनाए। स्टार आफ स्पोर्ट्स क्लब के तरफ से साहिल, शम्श और बैभव ने 2 – 2 विकेट लिया | प्रायोजक एम एस स्पोर्ट्स अरेराज,और क्लासिक स्पोर्ट्स मोतिहारी के तरफ से मैन ऑफ द मैच देवशंकर को बरिए खिलाड़ी कुंदन आर्या ने दिया ।
अम्पायर कि भुमिका मे वेद प्रकाश और कुमार राज थे।इसकी जानकारी मधुरेन्द्र सिंह जिला लीग प्रभारी ने दी ।
नोट — कल से गांधी मैदान मे भी मैच शुरू होगें।
मौक़े पर प्रभाकर जायसवाल ,बसंत कुमार,अमित कुमार सेन,विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव ,रवि कुमार चुटुन , तैयब हुसैन, अय्याज अहमद ,रवि राज ,
संत कुमार,सुबोध कुमार,विश्वनाथ प्रसाद,आदि उपस्थित थे !
