
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
मंगलवार को तहसील अध्यक्ष ग़ालिब प्रधान के नेतृत्व में एसडीएम को दिये ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम पंचायत हलगोया से उमरी की ओर जाने वाले मार्ग को दोनों ओर से काट दिए जाने के कारण जलभराव की समस्या होती है । किसानों ने मार्ग की तत्काल पैमाइश कराकर कब्जामुक्त कराने की मांग उठाई। इसके अलावा तहसील परिसर में सौन्दर्यीकरण , मिट्टी भराव कि करने की मांग भी की गई।
किसान यूनियन ने ज्ञापन में आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान पर चिंता जताते हुए उन्हें तत्काल गौशालाओं में भेजने और इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। साथ ही ग्राम हलगोया की खतौनी का कार्य उठाते शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान गालिब प्रधान तहसील अध्यक्ष,
पुनित चौधरी मंडल महासचिव सहारनपुर, सुमित चौधरी युवा तहसील अध्यक्ष, कान सिंह राणा जिला सचिव, प्रदीप चौधरी, जिला उपाध्यक्ष, पीतम चौधरी तहसील उपाध्यक्ष, मोनू चौधरी जिला उपाध्यक्ष युवा, जीसान प्रधान जी कोलेहेडी, रजनीश सिंह प्रमुख जी,सिद्धार्थ राणा जी, सलीम कुतुबकेडी, सिकंदर चौधरी जिला महासचिव, योगेश चौधरी, प्रमोद चौधरी
हरपाल सिंह, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।
