
रामपुर मनिहारान
थाना क्षेत्र के गांव सढ़ौली दुनीचंदपुर में पथराव की घटना के बाद दूसरे पक्ष की ओर से मुनेश पत्नी रकम सिंह ने थाना पहुंचकर चार-पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
मुनेश के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और युवक भी थाने पहुंचे तथा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पहले हुए विवाद के बाद सत्यम के घर पर पथराव किया गया था, जिसमें बाहर खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार ने शिकायत प्राप्त कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया और कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुछ समय तक ग्रामीण महिलाएं थाने में डटी रहीं, लेकिन पुलिस अधिकारियों के समझाने पर सभी शांतिपूर्वक अपने घर लौट गए। इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से बचने और जांच पूरी होने तक कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
