पुलिस अधीक्षक जिले को सुरक्षित एवं अमन चैन हेतु रात्रि में सड़क पर उतर लिया जायजा।

Breaking news News बिहार

रात्रि में विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिस गश्त कार्यप्रणाली की किया जांच पड़ताल।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के पुलिस कप्तान दिन हो रात विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर काफी प्रत्यनशील है।
इसी कड़ी में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त एवं दुरुस्त को लेकर बीते सोमवार की रात्रि पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने विभिन्न थाना क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने हेतु निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले टाइगर मोबाइल जवानों को रात्रि गश्ती हेतु ब्रीफ किया तथा संवेदनशील स्थलों पर लगातार गस्त करने एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर बारिकी से जांच करने, एवं रात्रि में चलने वाली वाहनों को जांच करने का निर्देश दिया।
इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसी भी परिस्थिति को सुचना पर तत्काल कार्रवाई करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया वहीं साफ शब्दों में निर्देशित किया गया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही हुई तो वक्सा नही जाएगा।
वहीं उन्होंने बताया कि रात्रि भ्रमण के क्रम में काको थाना क्षेत्र के काजीसराय गश्ती वाहन, एवं कड़रुआ पुल के पास डायल 112 वाहन की जांच कर पुलिस कर्मियों को सतर्क एवं चौकन्ना रहने का निर्देश दिया गया।साथ ही साथ निर्देश दिया गया कि रात्रि में चलने वाली वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों को सघन जांच कर विधि व्यवस्था सुदृढ़ बनाने में कोताही न बरतें।
पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी क्रम में घोष थाना का औचक निरीक्षण कर दैनिक कार्यों,मालखाना,हाजत सुरक्षा का जायजा लिया गया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के क्रम में अभिलेखों को भी समीक्षा के साथ साथ चैतीपीपर कांड की प्रगति की समीक्षा कर सम्बंधित पदाधिकारी को यथा शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
वहीं निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घोषी -2 कृति कमल भी उपस्थित रहे।