रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक देवेन्द्र निम

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान 4 अगस्त
विधायक देवेन्द्र निम ने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सपरिवार शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

विधायक देवेन्द्र निम ने ग्राम भांकला-देहरी पुल से घसौती होते हुए शहरी पुल रामपुर मनिहारान तक सड़क के चौड़ीकरण की मांग प्रमुखता से उठाई उन्होंने बजाज शुगर मिल पर किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को शीघ्र दिलाने का अनुरोध करते हुए अन्नदाताओं के हितों की रक्षा पर जोर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों मांगों को गंभीरता से सुनते हुए जनहित और किसान हित में त्वरित एवं सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान विधायक देवेन्द्र निम के साथ उनकी माता श्रीमती पदम लता निम तथा छोटे भाई धीरेन्द्र निम भी मौजूद रहे।