
रामपुर मनिहारान
कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र जिलाधिकारी द्वारा 3 अगस्त से 10 अगस्त तक स्कूलों में अवकाश घोषित किए जाने के बावजूद दिल्ली- यमुनोत्री हाईवे और बड़गांव रोड क्षेत्र के कई विद्यालय खुले मिले जहां नियमित रूप से पढ़ाई होती रही।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी से अभिभावकों में नाराजगी देखी गई और उन्होंने कहा कि आदेश लागू होने के बाद भी बच्चों को स्कूल बुलाना नियमों का उल्लंघन है। लोगों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर संबंधित स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो। इस संबंध में एबीएसए से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका जबकि अभिभावक प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद लगाए हुए हैं।
