
स्थानांतरण किए गए पुलिस पदाधिकारी को नव पदास्थापित जगह पर योगदान देने का निर्गत किया आदेश।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने जिले के कई थाना अध्यक्ष सहित थानों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को बड़े पैमाने पर स्थानांतरित किया है।
अपने आदेश संख्या 272 दिनांक 5/3/26 के द्वारा अपर थाना अध्यक्ष घोषी मो मुफरान अली को टेहटा थाना का कमान सोपा गया है, तो थाना अध्यक्ष उमता धरनई का कमान पु अ नि सुनील कुमार -1 को सौंपा गया है,पु अ नि सुमन जी को थाना अध्यक्ष सिकरिआ से थाना अध्यक्ष ओकरी बनाया गया है,तो पु अ नि चंदा रानी को घोसी थाना से स्थानांतरित कर थाना अध्यक्ष सिकरिआ बनाया गया है। वहीं थाना अध्यक्ष टेहटा पु अ नि पवन कुमार एवं थाना अध्यक्ष उमता धरनई पु अ नि अजीत कुमार को साईबर थाना में पदस्थापित किया गया है।
उन्होंने अपने आदेश संख्या 270 एवं 271 दिनांक 5/3/26 के अनुसार थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को विधी व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं पारदर्शी बरतने के उद्देश्य से किया गया है। हालांकि कई वैसे भी पुलिस पदाधिकारी जो अनुसंधान कर्ता थे,, उन्हें विधी व्यवस्था में बदलाव किया गया है। वहीं जिनकी तैनाती डायल 112 पर था उन्हें या तो अनुसंधान कर्ता या विधी व्यवस्था का कमान सौंपी गई है। हालांकि नगर थाना में पदास्थापित चर्चित स अ नि लव कुमार को परसबिगहा में स्थानांतरित किया गया है, वहीं शकूराबाद थाना में पदस्थापित स अ नि रामचन्द्र प्रसाद को नगर थाना में जगह मिली है।
