पुलिस अधीक्षक ने अमर शहीद ओमप्रकाश के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया श्रद्धांजलि अर्पित।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम बैरामसराय में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने,शहीद ओमप्रकाश के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
शहीद ओमप्रकाश पासवान की 21 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित शहीद दिवस में पुलिस अधीक्षक ने उनके शहादत पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर,कहा कि अमर शहीद ओमप्रकाश शहादत सदा याद आते रहेंगे। उन्होंने उन्होंने देश के लिए अपना जीवन को कर्त्तव्य निर्वहन करते हुए शहीद हो गए, जो सदा याद रहेगा। उनके अतुलनीय योगदान एवं बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश और समाज की रक्षा में उनका यह बलिदान हम सभी के लिए सदैव वंदनीय एवं प्रेरणादायी रहेगा।वीर सपूत को बार बार नमन है। वहीं कार्यक्रम में अन्य गणमान्य एवं नागरिक ने शहीद ओमप्रकाश की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।