चालक घर के पास लगी फोर व्हीलर, नारायण पुर पंचायत के सरपंच की गाड़ी को बदमाशों ने फोड़ी शिशा, हुआ फरार।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी -शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नारायण पुर के वर्तमान सरपंच, ग्राम सलेमपुर निवासी की फोर व्हीलर गाड़ी,जो चालक के घर पर लगी हुई थी, जिसे बदमाशों ने शिशा फोड़ देने की मामला सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की रात्रि में नारायणपुर पंचायत के वर्तमान सरपंच सह, प्रखंड सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रियरंजन कुमार की फोर व्हीलर (रिपोर्ट) गाड़ी की शीशा अज्ञात बदमाशों ने फोड़ दिया है, जानकारी के अनुसार फोर व्हीलर गाड़ी ग्राम पृचपुरा निवासी चालक सुबोध कुमार के घर के पास प्रतिदिन की भा॑ती लगाई हुई थी। सरपंच प्रियरंजन कुमार ने बताया कि रात्रि करीब दस 11 बजे के बीच की घटना है। उन्होंने बताया कि चालक द्वारा बताया गया है कि रात्रि करीब दस 11 बजे के बीच में बाइक पर सवार तीन युवक गाड़ी के शिशा पर पत्थर मारा,जब आवाज सुनाई पड़ी तो दौड़कर आया तो आते देख बाइक पर सवार होकर गुलाबगंज की ओर भाग गया।


वहीं उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में शकूराबाद थाना में लिखित आवेदन देकर सी सी टी वी कैमरा का सहारा लेते हुए बदमाशों पर कार्रवाई करने की मांग किया है।
वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।