
सहयोग शिविर में जिविका समूहों को 1 करोड़ का सांकेतिक ॠण हेतु सौपा चेक।
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद – रतनी -नगर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोनवाॅ में आयोजित सहयोग शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया।
इस दौरान जिला पदाधिकारी छिरिड वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने शिविर में लगाएं गए स्टाॅलो का अवलोकन करते हुए आमजनों से भी सीधा संवाद कर समस्याओं से अवगत हुए।

वहीं जिला पदाधिकारी ने शिविर में उपस्थित आमजनों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता पूर्वक सुनकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों को अनिवार्य रूप से सहयोग पोर्टर पर अपलोड करेंगे। उन्होंने बताया कि 30 दिनों के अन्दर सभी अपलोड आवेदनों को समय सीमा के अन्दर गुणवत्ता पूर्ण निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी ने बताई कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराकर आम जनों के समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है।
वहीं इस मौके पर जिविका से जुड़ी 58 स्वयं सहायता समूहों को 1 करोड़ की ॠण राशि सांकेतिक स्वीकृति चेक वितरण किया गया है। वहीं 5 लाभुकों को राशन कार्ड एवं 3 लाभुकों को जाॅवकार्ड वितरण किया गया है।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए साइबर अपराधों से सतर्क रहने,सोशल मीडिया का जिम्मेदारी पूर्वक उपयोग करने तथा विधि व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की बात कही।

वहीं रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत उचीटा पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सहयोग शिविर के प्रभारी पदाधिकारी संयुक्त सचिव, विशेष कार्यक्रम पदाधिकारी तेज नारायण राय ने शिविर में लगाएं गए स्टाॅलो का अवलोकन किया, वहीं उन्होंने बताया कि सहयोग शिविर में कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 11 आवेदनों को तत्काल निष्पादन किया गया, तथा शेष बचे आवेदन को सहयोग पोर्टर पर अपलोड करने की हिदायत दी गई है।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी, मनरेगा पी ओ, स्थानीय मुखिया सीता देवी, मुखिया पति सत्येंद्र मांझी, पंचायत सचिव रामचंद्र प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी एवं सभी विभाग के कर्मी भी अपने अपने विभागों के प्रति सजगता से कार्य निर्वहन किया।
