
पाटलिपुत्रा के खेल के मैदान में चल रहा 92 वी बिहार राज्य एथलेटिक्स में जिले का नाम किया रौशन।
जहानाबाद -मखदुमपुर से विकाश कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -मखदुमपुर -पटना जिले के पाटलिपुत्रा खेल मैदान में आयोजित 92 वी बिहार राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन जहानाबाद जिले के अंडर -16 वर्ग की 600 मीटर की दौड़ में शुभम् कुमार ने रजत पदक जितकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
शुभम् ने कड़ी मेहनत कर यह सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है।
इस सफलता पर जहानाबाद जिले के एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार, सचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष मिथुन कुमार, शारिरिक शिक्षक सह जिला रग्बी कोच अविनाश कुमार ने शुभम् कुमार को रजत पदक विजेता बनने पर बधाई दी है,साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की है।

वहीं संघ के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि बिहार राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 10 जून से प्रारंभ है और 13 जून तक चलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि जिले के अन्य खिलाड़ी भी प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए और पदक विजेता बनकर जिले का मान बढ़ाने का काम करेंगे, तथा खिलाड़ियों को हौसला अफजाई किया है।
