
रामपुर मनिहारान मदरसा जामिया दावतुल-हक मुईनिया ग्राम चर्रोह में आयोजित समाज सुधार बैठक में इस्लामिक विद्वान डॉ. अब्दुल मलिक मुगेसी ने देश की तरक्की के लिए उच्च शिक्षा को अनिवार्य बताते हुए युवाओं से ज्ञान के प्रति रुचि जगाने का आह्वान किया।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
मदरसा प्रबंधक अल्हाज सूफी मुहम्मद शमशाद की अध्यक्षता में हुई इस सभा में दहेज, नशा और जुए जैसी सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के प्रयास करने और हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर चलने पर जोर दिया गया। वरिष्ठ पत्रकार समीर चौधरी ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए माता-पिता से उनकी पढ़ाई और अच्छे संस्कारों को प्राथमिकता देने की अपील की ताकि समाज में बड़ों का सम्मान और बेहतर आचरण बना रहे। बैठक के अंत में मौलाना मुगेसी ने देश में अमन, शांति और समृद्धि के लिए सामूहिक दुआ कराई, इस अवसर पर जमीयत उलेमा के जिला उपाध्यक्ष मौलाना शमशीर कासमी,कारी शौकीन, मौलाना हुसैन मजाहीरी, हाफिज नदीम अहमद अरशद, अम्मार फारूक, शौकत अली, आफताब भूरा, डॉ.समरियाब आलम मुस्तफा अबूजर अयान,अनस साद मोनिस आदि उपस्थित रहे।
